✔️ "मुख्यमंत्री सुरक्षित शहर" की अवधारणा के तहत नगर निकायों में सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन किया जा रहा है।
✔️ अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन एवं शहरी निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य है।
✔️ नगर परिषद भभुआ क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों का अधिष्ठापन कर निरंतर निगरानी की जाती है।
✔️ कुल 22 विभिन्न स्थानों पर Varifocal Bullet, PTZ एवं ANPR प्रकार के सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।
✔️ कैमरों की स्थापना मुख्य रूप से चौक-चौराहों, मोहल्लों, मंदिरों, पोखरों, सड़कों तथा महत्वपूर्ण आवासीय क्षेत्रों के समीप की गई है।
✔️ कुछ प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त रूप से PTZ एवं ANPR कैमरे लगाए गए हैं, जिससे वाहनों की निगरानी एवं यातायात नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।