मुख्यमंत्री शहरी नाली-गली योजना शहरी विकास एवं आवास विभाग द्वारा राज्य के शहरी क्षेत्रों में क्रियान्वित की जा रही है। योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के सभी घरों को पक्की गली एवं नाली से जोड़ना तथा प्रत्येक मोहल्ले में पक्की सड़क एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
वर्तमान में नगर परिषद भभुआ क्षेत्र अंतर्गत 25 वार्डों में जल निकासी एवं सड़क सुविधा हेतु 37 योजनाएं प्रगति पर हैं।